Samastipur

समस्तीपुर: पिता द्वारा नाबालिग पुत्री की ह’त्या मामले में मां के आवेदन पर 5 नामजद और 4 अज्ञात पर FIR दर्ज, पिता भेजे गये जेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने ही अपनी नाबालिग पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग के शव को उसके ही घर के बाथरूम से बरामद कर लिया है। जिसमें आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने घटना की पुष्टि करते हुए आरोपित पिता मुकेश कुमार की गिरफ्तारी की बात कही है। एसपी कार्यालय से भी इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है।

इस मामले में एफआईआर के लिए मृतका की मां ने मोहिउद्दीन नगर थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपने ही पति पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन में मृतका की मां ने अपने पति मुकेश कुमार कुंवर उर्फ पप्पू सिंह, कल्लू सिंह, कल्पना देवी, रेशम देवी, रूदली देवी समेत अन्य अज्ञात को नामजद किया है। जिस आलोक में मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को जेल भेज दिया है।

मृतका की मां ने पुलिस को दी जानकारी : 

इस घटना के बाद मृतका की मां ने ही घटना की जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाना एवं पटोरी डीएसपी को दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह उसकी बेटी के साथ नामजद लोग मारपीट कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह उसने भागकर जान बचायी और मामके चली आई।

इधर 9 अप्रैल को पुत्र ने फोनकर बहन को पिता द्वारा मार देने की सूचना दी गई। तब वह पुलिस और अपने बहनोई के साथ घर पहुंची। बेटी के खोजबीन करने के क्रम में बंद बाथरूम का ताला तोड़ा गया तो उसमें नाबालिग पुत्री का शव पड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार की सुबह ही हुई।

एफआईआर में घटना के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, परंतु आसपास के लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार यह मामला पूरी तरह ऑनर किलिंग का बताया जाता है। जिसमें नाबालिग की हत्या कर शव को घर के ही शौचालय में छिपा दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतका की मां को मिली उसने तुरंत घटना की जानकारी मोहिउद्दीननगर पुलिस एवं पटोरी डीएसपी को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतका की माँ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जिसमें पांच नामजद सहित चार अज्ञात को आरोपित किया गया है।

बाइट :

इस मामले में सब कुछ स्पष्ट हो गया है। बेटी की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

– वीरेंद्र कुमार मेधावी, डीएसपी, पटोरी

DSP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो 

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

5 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago