Samastipur

मूर्ति लू’टकांड मामले में लाइनर के परिवार को महापंचायत में मिली गांव बदर की सजा, उनके जमीन पर होगा मंदिर का कब्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी से लूटी गई मूर्तियों की बरामदगी के बाद मंदिर परिसर में रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन किया। इसमें पंचो ने इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाला सुमंत सिंह उर्फ विक्की के परिजनों को गांव छोड़ने की सजा सुनाई। लगभग 8 बीघा जमीन को ग्रामीणों के द्वारा जब्त कर मंदिर को सौंपी जाएगी।जिससे मंदिर का प्रबंधन चलेगा।

इस महापंचायत में मुखिया रंजीत कुमार महतो, पूर्व मुखिया शिवदानी प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच अनिल कुमार सिंह, गिरीश प्रसाद सिंह, नन्द किशोर सिंह, मुंडेरक सिंह, शिवालय सिंह, रणजीत डॉन के अलावे भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।बता दें कि गत 13 अप्रैल को मूर्ति लूट हुई थी। इस घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने राजेश सिंह के घर ठहर कर रेकी की थी। उसका पुत्र ही सभी अपराधी को बुलाया था।

इसकी पुष्टि पुलिस अनुसंधान एवं गिरफ्तार अपराधियों की स्वीकृति ब्यान में होने के बाद इस परिवार के प्रति लोगों में आक्रोश उभरा था। विक्की के परिजनों ने 5 दिनों के अंदर उसे सरेंडर कराने की बात कही थी। लेकिन विक्की के परिजन गांव छोड़कर बाहर चले गये। इसकी भनक लगते ही रविवार को गांव में महापंचायत आयोजित कर लोगो ने फैसला लिया कि अब उसे गांव बदर ही रखा जाएगा। विक्की की खता की सजा उसके परिजनों के मिलने की चर्चा चहुंओर है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने पंचायत के फैसले से अनभिज्ञता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि ग्रामीण कानून को हाथ मे नही ले सकते। पुलिस अपना काम कर रही है। सजा देना न्यायालय का काम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago