समस्तीपुर/मोरवा : राजकीय मेला केवल धाम परिसर में इस बार रिकॉर्ड 6000 से ज्यादा बकरों की बलि दी गई। बताया जाता है कि दूसरे जिलों से आने वाले बड़े पैमाने पर लोगों ने बकरों की बलि दी। रजिस्ट्रेशन कराने वाले से लेकर पूजा करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इसी क्रम में मंदिर परिसर में भीषण मारपीट हो गयी। दो पक्षों के लोग उलझ पड़े। मारपीट शुरू होते ही मंदिर परिसर में भगदड़ मच गयी। चार लोगों को गम्भीर चोट लगी।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंप में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला। मेला कमेटी के सदस्यों के द्वारा भी बीचबचाव कर मामले को शांत कराया गया। बताते चले कि दो दिनों के भीतर मेला क्षेत्र में मारपीट की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है। जिसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…