Samastipur

समस्तीपुर: लव मैरिज के बाद गर्भवती को ससुराल वालों ने भगाया, विगत 2 महीने से FIR के लिये थाने और पुलिस के काट रही चक्कर 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में गर्भवती महिला को ससुराल वालों को घर से निकाल दिया गया। अब बो न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है। मुजफ्फरपुर की रहने वाली रंगीला कुमार समस्तीपुर में अपनी मौसी के यहां इंटर की पढ़ाई कर रही थी। कोचिंग में उसकी मुलाकात आनंद कुमार से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। 13 अक्टूबर 2024 को दोनों ने मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली।

इसके बाद वे हरियाणा चले गए, जहां आनंद मजदूरी करने लगा। 6 महीने बाद जब दोनों घर लौटे, तो परिवार वालों ने कोर्ट में दोबारा शादी करवा दी। ससुराल में महज 14 दिन रहने के बाद जातिगत भेदभाव शुरू हो गया। ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए दहेज की मांग की और मारपीट शुरू कर दी। 7 फरवरी 2025 को 3 महीने की गर्भवती रंगीला को घर से निकाल दिया गया।

दो महीने से न्याय के लिए चक्कर काट रही है, पर केस दर्ज नहीं हुआ :

पीड़िता ने खानपुर थाना, पुलिस अधीक्षक और सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन दिया है। दो महीने से वह न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध खानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रेम विवाह का मामला है और आपसी विवाद के कारण युवती को घर से निकाला गया है। उन्होंने जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

10 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago