Samastipur

शहर के काशीपुर में शॉर्ट शर्किट से बिजली के पोल में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के कचहरी रोड में गुरूवार को अचानक शॉर्ट शर्किट से एक बिजली के पोल में आग लग गयी। आग की लपटें तेज होती देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली कंपनी को सूचित किया गया, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। इधर सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कुछ देर बाद आग को बुझा लिया।

इधर बिजली कंपनी फाल्ट हुए बिजली केबल की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इधर लोगों ने बताया कि बिजली चोरी के नाम पर एल्युमिनियम के तारों के बदले कवर्ड केबल डाली गई। यह केबल इतनी घटिया है कि आए दिन बिजली के खंबों पर आग लग रही है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों की परेशानी घंटे बिजली गुल रहने से अधिक बढ़ गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago