Samastipur

छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मेयर ने कहा- “शिक्षा के प्रकाश से ही समाज को मिलता है जीवन”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा गांव स्थित चुल्हाई राम आदर्श उच्च विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समस्तीपुर नगर निगम के मेयर अनिता राम, प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह, मुखिया राधा कुमारी, अनिश कुमार व एससी एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इसके उपरांत मेयर अनिता राम ने सोमनाहा और गोराई पंचायत में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को उपहार में स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि शिक्षा के प्रकाश से ही समाज को जीवन मिलता है। इस प्रकार विद्यालय समाज-निर्माण के पवित्र स्थल है। विद्यालय को सूर्य की उपमा दी जाती है, जिससे प्रकाशित होकर समाज को चेतना प्राप्त होती है। हमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने, शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत बनाने और सभी के लिए शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सम्मलित प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने बताया कि समारोह में करीब 250 की संख्या में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें विवेक, सरस्वती, दीपक, पिंकी, सुमन भारती, आदित्य कुमार, सोनम कुमारी, रोशनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किया है। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मदेव सिंह ने किया।

मौके पर ओम प्रकाश, सतीश प्रसाद सिंह, सुमन कुमार, बिंदेश्वर प्रसाद, सत्यनारायण प्रकाश, संजय सिंह, शंभू सिंह, अजय चौधरी, मिथिलेश कुमार राय, अमरनाथ कुमार झा, संजना, नीतू, प्रभा सोनम, कल्पना कुमारी, संजना साथी, रंजना कुमारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago