समस्तीपुर/कल्याणपुर :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत 209 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉक्टर सविता मिश्रा और डॉक्टर रूबी रानी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से महिलाएं जांच के लिए पहुंचीं। हर महीने यह अभियान चलाया जाता है। इसमें महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं की जांच कर संभावित खतरों की पहचान करती हैं।
डॉक्टर सविता मिश्रा ने कहा कि गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं की खून, बीपी और शुगर की जांच की गई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से जांच कराते रहना चाहिए। इससे मां और बच्चे दोनों को फायदा होता है।
डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि पौष्टिक आहार से बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है और मां भी स्वस्थ रहती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने कहा कि गर्मी में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पेयजल का सेवन करना चाहिए। साथ ही साफ-सुथरा और पोषणयुक्त भोजन लेना जरूरी है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…