समस्तीपुर :- राज्य के सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड ने कक्षा 1 से 8 तक की किताबें सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों पर भेज दी हैं। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 28 अप्रैल से 2 मई तक विशेष अभियान चलाकर किताबों का वितरण किया जाए। सभी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह में बच्चों के माता-पिता, अभिभावक और जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। उनकी उपस्थिति में किताबें बांटी जाएंगी। वितरण का पूरा डॉक्यूमेंटेशन अलग पंजी में दर्ज किया जाएगा।दिए गए निर्देशों के अनुसार समारोह की साफ-सुथरी तस्वीरें जिला स्तर पर संधारित करनी होंगी।हर दिन का वितरण प्रतिवेदन शाम 5 बजे से पहले टेक्स्टबुक कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…