समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में चार महीने पहले दर्ज हुए एक करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपए के गोल्ड लोन धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र की महिला माहेलका, अकबरपुर वार्ड संख्या 5 के मो. बरकत, और वार्ड संख्या 9 निवासी मो. अजहर इमाम के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया की पुलिस टीम ने गोल्ड लोन धोखाधड़ी मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बैंक की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कुल 50 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें महिला आरोपियों की संख्या अधिक है। पुलिस अब शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि बैंक की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ था कि कुल 72 ऋण खातों में नकली सोना जमा कर लोन लिया गया था।
यह एफआईआर बैंक के दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार चौधरी के बयान पर दर्ज की गई थी। जांच में यह भी पाया गया कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी स्वर्ण जांचकर्ता अमरजीत साह ने नकली सोने को असली बताकर बैंक को गुमराह किया था। इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर खाता धारकों को गोल्ड लोन स्वीकृत किया गया था। बता दें कि अमरजीत साह पूर्व में ताजपुर रोड शाखा में हुए 50 लाख रुपए के गोल्ड लोन घोटाले में भी आरोपी बनाए जा चुके हैं।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…