Samastipur

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से लाखो रुपये की लूट, लूटकर फायरिंग करते भागते बदमाश का वीडियों आया सामने, नंबर प्लेट पर था स्टीकर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे में मंगलवार की शाम हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से एक लाख 8 हजार 596 रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि, गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी। लूटकर भाग रहे अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसमें एक बाइक पर सवार दो बदमाश भागते दिख रहे हैं। वहीं बाइक का नंबर प्लेट स्टीकर लगा बदमाशों ने छीपा रखा था। घटनास्थल पर एक खोखा भी बरामद किया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित कर्मी नागेंद्र कुमार ने बताया कि वह बिक्रमपुर बांदे से कलेक्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ठोकर मारकर पहले उसकी बाइक गिरा दी फिर बाइक की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। उसके बाद बाइक की डिक्की में रखे कलेक्शन के रुपए, टैब और अन्य सामान निकाल लिया और फरार हो गए। इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि लूट की घटना हुई है, इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने क्या कुछ बताया देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

22 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

23 घंटे ago