Samastipur

समस्तीपुर में एक ही गांव से एक साथ गायब हुए चार किशोर, स्कूल में नामांकन के निकले थे एक साथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-4 से एक साथ चार किशोर विचारकर गांव के गायब हो गया। परिजन अपने सगे संबंधियों के यहां ढूंढे। उसके बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामले को लेकर महथी दक्षिण के वार्ड संख्या-4 निवासी ब्रह्मदेव राउत ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।

जिसमें उन्होंने बताया है कि मेरा पुत्र नैतिक राज उम्र 14 वर्ष गांव के ही कमलेश दास के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार दास के साथ 3 अप्रैल 2025 को स्कूल नामांकन कराने गया जहां से लापता हो गया है। उसके साथ गांव के ही संजय दास के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं सुरेश यादव के 12 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव भी लापता हैं।

अपने स्तर से काफी खोजबीन किया परन्तु कहीं पता नहीं चल पाया। वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आवेदन मिला है। चारों नामांकन के लिए निकला था। प्रतीत हो रहा है कि विचार कर चारों गायब हो गया है। सभी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

41 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

4 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago