Samastipur

समस्तीपुर : शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यू-डायस पर उपलब्ध डाटा की होगी जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यू-डायस पर आंकड़ों की जो प्रविष्टि सरकारी व निजी विद्यालयों द्वारा की गई है उसका भौतिक सत्यापन किया जायेगा। विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर अलग-अलग प्रोफाइल में आकंड़ा दिया था। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ विद्यालयों ने या तो अधूरी जानकारी दी है या उनकी जानकारी में कुछ गलतियां हैं। शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। कहा है कि संबंधित विद्यालय द्वारा दिए गए इन आंकड़ों का भौतिक सत्यापन कराया जाये।

यू डायस पोर्टल पर विद्यालय प्रधान को विद्यालय में उपलब्ध भवन, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की संख्या, एजुकेशनल गुणवत्ता, विद्यालयों के लाभुक आधारित योजना का बच्चों को मिल रहे लाभ, आधार अपडेट, विद्यार्थियों की संख्या, वर्ग कक्षा की संख्या, कोटिवार विद्यार्थियों की संख्या सहित अन्य सूचनाओं की एंट्री करना था। एंट्री किये जाने वाले डेटा के आधार पर ही राज्य सरकार शिक्षक-छात्र अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता, आवश्यक शिक्षकों की संख्या एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का निर्धारण करती है। बताते चलें कि यू-डायस पोर्टल पर जिले के 2849 सरकारी व 594 निजी स्कूलों में नामांकित 8 लाख 25 हजार 669 बच्चों का डाटा अपलोड है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

1 घंटा ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago