समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित सेंट्रल बैंक से मंगलवार को 50 हजार रुपये लेकर निकल रही महिला के झोले से उचक्कों ने 50 हजारों रूपये गायब कर दिये। पीड़ित महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव निवासी वृज राम की पत्नी गायत्री देवी के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि बैंक से पैसे निकालने के बाद जैसे ही गायत्री देवी बैंक परिसर के गेट के पास पहुंचीं, उचक्कों ने चकमा देकर उनके झोले से पैसे उड़ा लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…
डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…
समस्तीपुर : नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान के आवेदन पर नगर थाना में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल…