Samastipur

तेजाबी हमले के दो दोषियों को दलसिंहसराय कोर्ट ने सुनाई 10-10 वर्षो की सजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय के एडीजे शशिकांत राय के कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी करते हुये तेजाबी हमले के दो दोषियों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वहीं 10 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया। जानकारी देते हुये एपीपी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि 8 मई 2020 को केवटा में जीवछ राय अपने भाई के साथ पक्का मकान का कार्य करवा रहे थे।

इस दौरान अभियुक्त तारा देवी, उषा देवी समेत अन्य आरोपियों ने तेजाबी हमला कर कांड के सूचक समेत अरुण राय, प्रेम कुमार, गणिता देवी, अनूठी देवी, चंद्रकला देवी, राम दुलारी देवी, निर्भय कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। कोर्ट ने अभियुक्त तारा देवी एवं उषा देवी को धारा आईपीसी की धारा 307 में 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा साथ बीस हजार रुपए अर्थदंड लगाया।

अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर 15 दिनों का साधारण कारावास की सजा का प्रावधान किया। वहीं धारा 326(ए) में 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा साथ दस हजार रुपए जुर्माना लगाया। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर दस दिनों का साधारण कारावास की सजा भुगतने का आदेश दिया। बताते चलें कि 29 मार्च को कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

53 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago