समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में पहली बार जय महाकाल दल ने रामनवमी पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना की एवं सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का आशीर्वाद मांगा।
दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन पूजन कार्यक्रम के अलावे महोत्सव स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरण में प्रतिभागियों ने भक्ति भजनों एवं भक्ति गीतों को सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति की रसधारा में डुबकी लगाने को बाध्य कर दिया। वहीं शाम में भव्यता के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया था।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…