समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित बिजली ऑफिस ग्रिड के पास दो दिन पहले बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया था।
वहीं बुधवार की रात्रि ट्रक चालक पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के गोघट थाना क्षेत्र के नकुडक निवासी प्रदीप कुंडू की इलाज के दौरान दरभंगा डीएमसीएच में मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को पुलिस जप्त कर ली हैै। वहीं ट्रक चालक प्रदीप कुंडू की मौत इलाज के दौरान हो गई हैै। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैै। पुलिस आगे की करवाई में जुटी है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…