Samastipur

दलसिंहसराय में बाइक की ठोकर से महिला की मौ’त, बाइक सवार के साथ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने भीड़ से बचा अस्पतालों में कराया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव के पास बाइक की ठोकर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बुलकीपुर गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी अमृत सहनी की पत्नी रीना देवी (40) के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार उजियारपुर थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव निवासी स्व. अशोक राम के पुत्र उमेश राम के साथ जमकर मारपीट किया।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बाइक सवार को भीड़ से छुड़ा कर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया। बताया जाता है मृतक रीना खेत से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। महिला गंभीर स्थिति में लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक महिला को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष इरशाद आलम, दारोगा रंजीत सिंह, राहुल कश्यप के मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए समस्तीपुर भेज दिया। अस्पताल में मौजूद मृतका के स्वजन ने बताया कि महिला दो बेटी और एक बेटा है। पति अमृत सहनी प्रदेश में रहता है। कुछ महीने में ही बेटा और एक बेटी की शादी होने वाली थी। वही शव के पास बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हाल था।

वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती जिला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 के रसीदपुर में अनियंत्रित होकर बाईक पलटा गया। इस घटना में घायल बाइक सवार साठा निवासी अमित कुमार चौधरी के पुत्र अनमोल कुमार (16) मंसूरचक निवासी विपिन यादव के पुत्र देव राय (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago