समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक स्थित काली मंदिर के पीछे अंचल निरीक्षक कार्यालय परिसर में खड़ी कई वाहनों में शुक्रवार की देर रात अचानक आग गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। आशंका जतायी जा रही है की बारात में पटाखों की चिंगारी से आग लगी हो। घटना में थाना द्वारा जब्त एक बोलेरो, एक पीकअप समेत दो ट्रक जल गई।
घटना के संबंध में बताया गया है की शुक्रवार की देर रात अंचल कार्यालय में जब्त वाहनों से आग की लपटे उठनी शुरू हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो अंचल निरीक्षक कार्यालय और एससी-एसटी थाना समेत कई घर व दुकान भी आग की चपेट में आ सकते थे।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…