Samastipur

बिहार सर्किल में समस्तीपुर डाक मंडल आया अव्वल, 70 कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे

समस्तीपुर :- भारत सरकार की डाक योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य को पार कर समस्तीपुर डाक मंडल ने बिहार डाक सर्किल में टॉप आया है। दूसरे स्थान पर गया डाक मंडल तथा तीसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण डाक मंडल है। अन्य जिलों को लक्ष्य को अचीव करने में रिकार्डतोड़ उपलब्धि हासिल कर पूरे बिहार में समस्तीपुर डाक मंडल गौरवान्वित हुआ है।

समस्तीपुर डाक मंडल द्वारा 136361 विभन्नि योजनाओं में खाते खोले गए। जबकि लक्ष्य था 101100 खाते खोलने का। बीते 2024-25 में 134.88 फीसदी उपलब्धि हासिल की है। इस मंडल ने इस वत्तिीय वर्ष में इस उपलब्धि में सहभागी बने इस मंडल के कुल 70 कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इसकी तैयारी इस मंडल ने शुरू कर दी है।

19 अप्रैल 2025 को सरायरंजन के नरघोघी पैलेस, अभियंत्रण कॉलेज में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में उक्त कर्मियों को डाक निदेशक, मुख्यालय पटना पवन कुमार सामुहिक रूप से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

इस बारे में समस्तीपुर डाक मंडल के डाक अधीक्षक दिनेश साह ने बताया कि चीफ पीएमजी ने उन्हें बिहार में समस्तीपुर डाक मंडल को पहला स्थान हासिल करने के लिए पिछले दिन राजगीर में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर चुके हैं। अब, बारी है समस्तीपुर डाक मंडल के उक्त कर्मियों को सम्मानित करने की। मौके पर डाकपाल रमाकांत राय, मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक रियाज बेग सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

2 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

7 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

11 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

11 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

20 घंटे ago