समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के दशरजा चौर से बरामद अज्ञात महिला की लाश मामले में पुलिस को 5 दिनों बाद भी शिनाख्त करने में सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि पहचान व बदमाश तक पहुंचने के लिए पुलिस ने श्वान दस्ता को भी बुलाकर छानबीन करवाई। लेकिन कुछ खास सफलता नही मिली।
इधर पुलिस ने घटना के 72 घंटा बीत जाने के बाद समस्तीपुर सदर अस्पताल के मुर्दा घर में पहचान के लिए रखे गये शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दिया गया। अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष पराक्रम कुमार के आवेदन पर उपरोक्त अज्ञात महिला का अज्ञात बदमाशों द्वारा कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से घटना स्थल पर लाश फेक देने के आरोप में हत्या व साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज किया गया है। मामले में अंगारघाट एसएचओ दिव्यज्योति कुमारी ने बताया की शव के शिनाख्त व आरोपियो तक पहुंचने के लिए मानवीय व वैज्ञानिक अनुसंधान जारी है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…