Samastipur

समस्तीपुर में 22 डॉक्टरों पर गिरफ्तारी वारंट किया गया जारी, जानें क्या है पूरा मामला…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : विभिन्न मामलों में गवाही से लगातार गायब रहने वाले 22 डॉक्टरों के खिलाफ कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सभी 22 डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिया हैं। बताया गया है कि ये डॉक्टर समय पर कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे, जिससे मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही थी। कोर्ट ने इसे न्याय प्रक्रिया में बाधा मानते हुए कड़ा कदम उठाया है।

इसको लेकर नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कोर्ट के आदेश के आलोक में एएसआई जितेंद्र सिंह को कार्रवाई का निर्देश दिया है। ये डॉक्टर अलग-अलग आपराधिक मामलों में गवाह के रूप में नामित हैं, लेकिन लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने यह कदम उठाया है। जल्द ही इन डॉक्टरों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इसमें डॉ.एएन शाही, डॉ. पी कुमार, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. विजय कुमार, डॉ. शशिभूषण कुमार, डॉ. डीके सिंह, डॉ. गणेश कुमार, डॉ. तारिक, डॉ. गिरिन्द्र मोहन झा समेत कुल 22 डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार इसमें से एक महिला डॉक्टर ने जमानत ले लिया है।

आपराधिक मामलों में डॉक्टर का बयान अहम :

सड़क हादसे से लेकर हत्या तक के मेडिको लीगल केस में डॉक्टरों का बयान काफी महत्वपूर्ण होता है। मरीज को क्षतिपूर्ति राशि केस जीतने के बाद दिया जाता है। पीड़ित पक्ष के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होता है। छोटे से बड़े आपराधिक मामले जिनमें डॉक्टरों की जांच अहम कड़ी होती है, उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ता है। डॉक्टर की रिपोर्ट और बयान केस के लिए काफी महत्व रखते हैं।

उनके द्वारा की गई जांच औैर रिपोर्ट से केस आगे बढ़ता है। डॉक्टर के कोर्ट में पेश न होने से केस पेंडिंग रहता है। कई बार इलाज और ओपीडी में व्यस्त रहने से डॉक्टर समंन मिलने पर भी कोर्ट नहीं आ पाते हैं। पहली बार तो समन जारी होता है, उसके बाद गैर जमानती वारंट फिर भी पेश नहीं हुए तो कोर्ट गिरफ्तारी वारंट जारी करता है। इसके बाद पुलिस संबंधित को कोर्ट के सामने लेकर आती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

3 घंटे ago