समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमिका ने प्रेमी से धोखा मिलने पर जहर खाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी से मिले धोखे से आहत होकर जहर खा लिया। सूत्रों की माने तो प्रेमिका को गांव के ही एक युवक से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इस आशय को लेकर मृतका की मां ने थाने में एक आवेदन भी दिया था।
जिसमें कहा था कि प्रेमी पहले शादी के लिए तैयार था, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर मेरी बेटी ने जहर खा लिया। जिसके बाद परिजनों ने मृतिका को दलसिंहसराय स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज करवाया। वहीं इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
चर्चा है कि प्रेमिका ने अपने हाथों से एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें वह स्पष्ट बताया कि अपने प्रेमी की वजह से वह जहर खाकर अपना जीवन लीला समाप्त कर रही है। वहीं थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…