Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी की बिदागरी नहीं होने पर खुद को आग के हवाले किया, बचाने गई पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी की भी मौ’त

समस्तीपुर जिले में वारिसनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में महज पत्नी के बिदागरी नहीं होने को लेकर एक पिता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। इसको बचाने में डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ पत्नी भी झुलुस कर दम तोड़ दी। वहीं सास बबिता देवी भी जीवन व मौत से जुझ रही है। इस घटना से समूचा गांव में खामोशी फैली हुई है।

इस दौरान बची घर की एकलौती वारिश पांच वर्षीय अलीशा को अब गांव वालों ने संभाल रखा। बता दे कि स्व. राम जी साह पत्नी बबिता देवी भी अभी इलाजरत है जो अपने दमाद अपनी पुत्री नीतू व नतनी अदिति के बचाने में झूलस गईं थी। 22 मार्च को दरभंगा जिला के हायाघाट थाना के सिरनीया गांव वासी बैजनाथ साह के पुत्र अमित कुमार अपने ससुराल रघुनाथपुर गांव आया था अपनी पत्नी व पुत्री को ले जाने के लिए आये थे मगर बिदाई नहीं करने के लेकर ससुराल वालों से आहत अमित ने 25 मार्च की रात्रि अपने शरीर में तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। अमित के बचाने के दौरान पत्नी नीतू व पुत्री अदिति व सास बबिता भी बुरी तरह झुलस गई थी।

स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया गए। जहां घटना के 24 घंटे के बाद पुत्री अदिति ने दम तोड़ दिया। इसके बाद 30 मार्च को झुलुसे पति की भी मौत हो गईं। यह सदमा नीतू बर्दाश्त नहीं कर सकी ओर वह भी 31 मार्च को जिंदगी से जंग हार गई। वही मृतका की मां बबिता देवी का इलाज चल रहा है।

परिजनों ने बताया कि बारी-बारी से सभी का पटना मे दाह संस्कार कर दिया गया। यह ह्रदय विदारक घटना सुनकर गांव के लोगों भी स्तब्ध है। स्थानीय मुखिया अरुण कुमार भगत मृतक के घर पर पहुंचकर सांत्वना दिया। इधर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिली जिसे यूडी केस दर्ज की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

16 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

19 घंटे ago