समस्तीपुर :- जमीन के लिए पड़ोसियों ने एक-दूसरे को आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत के करुआ गांव में बुधवार को हुआ। जमीन विवाद में पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद दो लोगों ने एक-दूसरे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें दोनों पक्ष से विजय कुमार महतो (30 वर्ष) और उसके पड़ोसी भज्जू पोद्दार (65 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग की क्रिटिकल केयर यूनिट में पुलिस पहरे के बीच दोनों का इलाज हो रहा है। दोनों के शरीर पर गंभीर जख्म हैं। घायल विजय महतो कड़ुआ निवासी तेज नारायण महतो का पुत्र है। चकमेहसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जख्मी विजय की मां ने बताया कि जमीन को लेकर पड़ोसी भज्जू पोद्दार से लंबे समय से विवाद है। इसे सुलझाने के लिए कई बार पंचायत बैठी लेकिन समाधान नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय टहलने के लिए सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था। इसी दौरान भज्जू पोद्दार एवं उनकी पत्नी फूल देवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।
दूसरी ओर, जख्मी भज्जू पोद्दार ने विजय पर उनके शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि विवादित संपत्ति की चाबी पंचायत के एक युवक के पास थी। उसने विपक्षी पक्ष को चाबी दे दी। बुधवार सुबह गुजरते वक्त उन्होंने देखा कि कमरा खुला था। विजय की मां वहां साफ-सफाई कर रही थी। विरोध करने पर उन लोगों ने उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत से लोगों ने उन्हें बचाया।डीएमसीएच में तैनात चकमहेसी थाने के एएसआई राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद मामला साफ होगा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है।
बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…