बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है पक्ष और विपक्ष के बीच सरकार बनाने की दावेदारी तेज होती जा रही है। इस बीच लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर चुनावी बिगुल कब बजेगा?
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग इश बार भी सितंबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार की 243 सीटों पर तीन फेज में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और विकास के काम थम जाएंगे। बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी खत्म करने के लिए ऐसे मतदाताओं से संपर्क करेगा जिन्होंने अभी तक आधार नंबर वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं दिया है।
बताते चलें कि चुनाव आय़ोग ने पिछले बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान 25 सितंबर 2020 को किया था। इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान भी 9 सितंबर को हुआ था। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस बार भी सितंबर महीने में ही चुनावी बिगुल बजने के प्रबल आसार हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…