Samastipur

समस्तीपुर शिक्षा भवन में DPO माध्यमिक सह साक्षरता संभाग नरेंद्र सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

शिक्षा भवन में बुधवार को डीपीओ माध्यमिक सह साक्षरता संभाग नरेंद्र कुमार सिंह को उनके सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित कर दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ उन्हें विदाई दी।

इसकी अध्यक्षता करते हुए डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृति एक स्वभाविक प्रक्रिया है जो सरकारी सेवा में है। उन्हें एक न एक दिन सेवानिवृत होना ही है। उनके द्वारा अपने सेवा काल में किए गए कार्य ही उनकी पहचान है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य से ही उनकी पहचान लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहती है। नरेंद्र जी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है।

डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने कहा कि शासकीय सेवक सेवा में नियम एवं कानून के बंधन में बधें होते है। सेवानिवृत होने पर वे इस बंधन से मुक्त होकर नई दिनचर्या प्रारंभ कर परिवार को अधिक समय दे और सुखी व एवं स्वस्थ्य रहें। डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रुप में कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने शिक्षक व कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे।

सेवानिवृति पर डीपीओ श्री सिंह ने कहा कि जिले में जितने दिन भी हमने अपनी सेवा दी उस दौरान सबों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिलता रहा। उन्होंने डीईओ, डीपीओ सहित सभी शिक्षा कार्यालय के कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त की। शिक्षा सेवक और तालिमी मरकज संगठन ने भी सेवानिवृति पर डीपीओ को सम्मानित कर विदाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago