समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा के अंतर्गत मोरदिवा गांव के वार्ड 03 में भीषण आग लगने की घटना घटी, जिसमें भूट्टू राय जी और जयलाल राय जी के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जब इस घटना की सूचना चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह को मिली, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के तुरंत पूरी टीम के साथ आपदा स्थल पर पहुंचे और निजी कोष से पीड़ित परिवारों को सहायता के साथ खाद्य सामग्री प्रदान की।
डॉ. सिंह ने भावुक होकर कहा यह घटना अत्यंत दुःखद है, जिसने न केवल आपके घरों को बल्कि आपके जीवन के उन महत्वपूर्ण पलों को भी छीन लिया है, जिन्हें आप कभी नहीं भूल सकते। मैं जानता हूँ कि इस दर्द को शब्दों से कम नहीं किया जा सकता, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूँ कि आप अकेले नहीं हैं। इस कठिन समय में हम सब आपके साथ हैं।
संकट के समय हमें एकजुट होकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। यदि आगे किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो, चाहे वह आर्थिक सहायता हो, मानसिक समर्थन हो या किसी अन्य प्रकार की मदद, तो कृपया बेझिझक मुझसे संपर्क करें। हम आपके साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे और हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…