समस्तीपुर डाक प्रमंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में खाता खोलने में बिहार में पहली बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है. समस्तीपुर पूर्वी सब डिवीजन कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पश्चिमी अनुमंडल समस्तीपुर बिहार सर्किल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
समस्तीपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक दिनेश साह ने कहा कि इसका पूर्ण रूप से श्रेय सभी डाक कर्मियों को जाता हैं. समस्तीपुर मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया. डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडल सचिव राजाराम राकेश यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि अप्रैल 2024 को नये डाक अधीक्षक एवं नये डाकपाल समस्तीपुर प्रधान डाकघर के कार्यभार ग्रहण के बाद प्रमंडल के सभी डाकघरों में कार्य की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार हुआ है.
इस अवसर पर समस्तीपुर प्रमंडल में कार्यरत डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, विक्की कुमार, विक्रम कुमार, धनंजय कुमार, समस्तीपुर प्रधान डाकघर के डाकपाल रमाकांत राय ने प्रमंडल के सभी कर्मियों एवं डाकघर के सभी ग्राहकों को बधाई दी है.
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…