समस्तीपुर : बाबा केवल स्थान राजकीय रामनवमी मेला क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त कराने गए पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क अतिक्रमण मुक्ति के दौरान एक दुकानदार ने ईंट चला कर पुलिस कर्मी को घायल कर दिया।
घायल पुलिस कर्मी की पहचान बीएमपी के जवान अजय कुमार के रूप में की गई है, जिसका उपचार जारी है। इससे पहले बुधवार को कुछ लोगों ने डायवर्सन को निजी जमीन बताकर उखाड़ दिया था। इस दौरान गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई थी।
बुधवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम अजय तिवारी, सदर एसडीओ दिलीप कुमार से समिति सदस्यों ने इसकी शिकायत की थी। वहीं उत्पाद विभाग की टीम के अधिकारियों द्वारा ठंडे की दुकानों में शराब की आशंका पर कई दुकानों की जांच की गई।
इधर जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का थिएटर नहीं चलेगा। थिएटर में अश्लील गाने बजाए जाते हैं, जो धार्मिक आयोजन के लिए अपमानजनक है। रामनवमी मेले में थिएटर लगाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान मंच, पंडाल निर्माण और विद्युत व्यवस्था की भी जांच की गई। मनरेगा से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। संवेदक को समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…