Samastipur

समस्तीपुर के ताजपुर, मुसरीघरारी और दलसिंहसराय होकर गुजरेगा ग्रीनफील्ड रक्सौल-हल्दिया 6 लेन एक्सप्रेस-वे, 60 हजार करोड़ होंगे खर्च 

समस्तीपुर :- अब बिहार से पश्चिम बंगाल, झारखंड व नेपाल तक की दूरी काफी कम हो जाएगी और कम समय में आवागमन सुनिश्चित होगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड व नेपाल के बीच कारोबार को बढ़ावा देने व यात्रा को सुगम बनाने के लिए बिहार के रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण किया जाएगा।

इसके डीपीआर को केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही निर्माण के लिए एन‌एच‌एआइ ने प्रकिया शुरू कर दी है। 60 हजार करोड़ की लागत से छह लेन का 719 किमी लंबा इस एक्सप्रेस-वे को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस सड़क के बनने से रक्सौल से देवघर, कोलकाता, रांची समेत अन्य जगहों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

इसके साथ ही पटना और कोलकाता जैसे बड़े शहरों तक की यात्रा सरल और आरामदायक हो जाएगी। इससे व्यापार और पर्यटन को भी लाभ होगा। मंजूरी मिलते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हाईवे के बनने से नेपाल व भारत के बीच परिवहन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

देवघर में यह सड़क 65 किमी होगी और दुमका में 50 किमी होगी। वहीं रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, बिहार शरीफ, लखीसराय,पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, जमुई और शेखपुरा, बांका से होकर गुजरेगी। इस एक्सप्रेसवे से बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार सुगम होगा।

एक्सप्रेसवे का उद्देश्य नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल को हल्दिया बंदरगाह से जोड़ना है, जिससे भारत और नेपाल के बीच व्यापार और परिवहन में सुधार होगा। यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर गुजरेगा, जिससे इन क्षेत्रों में आर्थिक विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक नया पुल भी बनाया जाएगा, जो बेगूसराय और सूर्यगढ़ा के बीच स्थित होगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार और झारखंड को सीधे हल्दिया बंदरगाह से जोड़ेगा, जिससे एक नया औद्योगिक गलियारा विकसित होगा और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के निर्माण से पटना और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा का समय कम होगा। इससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे बिहार में एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा जो यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरह ही होगा। इस हाईवे पर कई बड़े पुल का भी निर्माण होगा। इसके तहत गंगा नदी पर बेगूसराय व सूर्यगढ़ा को जोड़ने के लिए एक पुल बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके बनने से देवघर से पटना व कोलकाता लोग महज तीन घंटे में यात्रा पूरी कर सकेंगे। बेगूसराय में मटिहानी-शाम्हो पुल को ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट से जोड़ा गया है।

मटिहानी से लखीसराय तक बनने वाला उक्त पुल अब हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस वे का हिस्सा होगा। एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस प्रोजेक्ट का काम थोड़ा धीमा इसलिए किया गया है कि हल्दिया- रक्सौल एक्सप्रेस वे बेगूसराय से होकर गुजरने वाली है। यह समस्तीपुर में ताजपुर, मुसरीघरारी, सातनपुर, दलसिंहसराय होते हुए बेगूसराय से शाम्हो, सूर्यगढ़ा पुल को पार करते हुए मलयपुर, बांका के कटोरिया में होते मोहनपुर देवघर निकलेगी। जबकि पूर्वी चंपारण में रक्सौल से आगे नरकटिया, लखौरा, रामपुर, चिरैया का खड़तरी, रामपुर मनोरथ, मधुबन, तेतरिया होते शिवहर के बाद मीनापुर, मुजफ्फरपुर प्रवेश करेगी। शिवहर में करीब 28 किमी की दूरी तय करेगी।मीनापुर मुजफ्फरपुर के बाद समस्तीपुर, बेगुसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, देवघर होते हल्दिया बंदरगाह पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago