Samastipur

मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, आपसी सौहार्द के साथ त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना परिसर में गुरुवार को ईद, चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रभात कुमार व थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपायों को लागू करने और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की गयी। प्रशासन सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है, ताकि त्योहारों को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि लोग आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाएं, ताकि क्षेत्र में आपसी भाइचारे कायम रहे। उन्होंने कहा कि ईद, चैती छठ व रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पर्व-त्योहार को संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। किसी भी पूजा समिति के लोग भड़काव गाने नहीं बजाए कम साउंड में डीजे पर भक्ति गीत बजाए। इन्होंने लोगों से सोशल मीडिया भ्रामक खबरों के प्रति तनिक भी ध्यान नहीं देने की बात कही। जो लोग सोशल मीडिया भ्रामक खबरों फैलाने का प्रयास करेंगे उनके विरुद्ध करवाई की जायेगी। इधर बैठक में उपस्थित प्राय: सभी लोगों ने प्रखंड प्रशासन को रामनवमी व ईद का पर्व शांति व भाईचारगी के साथ मनाने का वादा किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

11 घंटे ago