Samastipur

समस्तीपुर जिला मत्स्य कार्यालय में 80 महिलाओं के बीच मत्स्य विपणन किट का किया गया वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला मत्स्य कार्यालय में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार में अभिवृद्धि हेतु किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड के कुल 80 मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य विपणन कीट वितरित किया गया।

मत्स्य विपणन किट प्राप्त करने के उपरांत महिलाओं द्वारा बतलाया गया कि इससे मछली बेचने में काफी सुविधा होगी और पारिवारिक आय में वृद्धि होगी। जिला मत्स्य पदाधिकारी, मो. नियाजउद्दीन द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य ग्राहकों को ताजी एवं स्वच्छ मछलियों की उपलब्धता के साथ आधुनिक साज-सज्जा एवं उच्च मनोबल को बरकरार रखना है। मौके पर खानपुर प्रखंड के प्रमुख सन्नी हजारी द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास से मत्स्य विक्रेताओं के आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त मो. एखलाकुर रहमान सिद्दीकी एवं मत्स्य विभाग के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago