समस्तीपुर :- खबर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां खेत में शराब रखने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया। शराब कारोबारियों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सीमान चौक की है। जख्मी युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड संख्या-7 के राजा राम महतो के पुत्र यशवंत कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में जख्मी युवक का बताना है कि शराब कारोबारी के द्वारा उसकी जमीन पर चोरी छुपे शराब छुपाकर बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जब उसने विरोध किया तब होलिका दहन की रात शराब कारोबारी ने उसके साथ मारपीट किया था। जिसके बाद वो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। बीती रात घर लौटने के दौरान अकेला पाकर सीमान चौक के पास सात से आठ की संख्या में शराब कारोबारी ने चाकू से उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
युवक के शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया है। युवक के शोर मचाने पर आस पास के लोगों को इकट्ठा होता देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। बाद में युवक को जख्मी स्थिति में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित युवक के द्वारा घटना को लेकर पुलिस में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी के द्वारा हमला की घटना से इंकार किया है। पुलिस का बताना है कि आपसी पुरानी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…