Samastipur

समस्तीपुर: एक साथ जिए, एक साथ मरे! पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने त्यागे प्राण, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : इस धरती में पति-पत्नी का प्रेम अटूट माना जाता है। वे सात फेरे लेते समय एक साथ जीने मरने की कसम खाते हैं। किस्मत भी उनको साथ में अलविदा होने का मौका दे, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। लेकिन, समस्तीपुर जिले उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या-13 में सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाने व उसे निभाने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है।

बताया गया है कि 75 वर्षीय किसान रामदेव सिंह का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। इसके महज 10 मिनट के बाद ही उसकी पत्नी 67 वर्षीया मुनेश्वरी देवी का भी पति के शव के पास रोने- बिलखने के दौरान निधन हो गया। कुछ ही मिनट के अंतराल पर पति- पत्नी का निधन होना चर्चा का विषय बना है।

जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उनके दरवाजे पर जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार समस्तीपुर स्थित मोहनपुर अपने ससुराल से पत्नी के साथ डोली पर आने वाले रामदेव व मुनेश्वरी देवी का एक ही अर्थी पर गाजेबाजे के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यहां देखें वीडियो और YouTube को करें Subscribe :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

41 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

52 मिनट ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

1 घंटा ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

14 घंटे ago