Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर शहीद एक्सप्रेस से समोसा लेने उतरा यात्री, ट्रेन में छूट गयी बच्ची तो RPF ने हाजीपुर से किया रेस्क्यू 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहीद एक्सप्रेस में एक यात्री अपने चार साल की बच्ची के साथ जा रहा था। इस दौरान वह पानी व समोसा लेने समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर उतरा। इसी दौरान यात्री की चार साल की बच्ची ट्रेन में छूट गई। इसके बाद पिता की हालात गड़बड़ हो गई। यात्री की पहचान राममिलन के रूप में की गई। उसकी चार साल की बच्ची कामिनी थी। वह यात्री रेलवे सुरक्षा बल के समस्तीपुर पोस्ट पर पहुंचा। जहां सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी को उसने ट्रेन में बच्ची के जनरल डब्बे में छूटने की बात कही।

तत्परता दिखाते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने सोनपुर कंट्रोल और मुजफ्फरपुर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना भेजी। इसके बाद दोनों जगह की पुलिस बच्ची को ढूंढने लगी। इसके बाद हाजीपुर जीआरपी ने उसे हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन से बरामद किया। इसकी सूचना तत्काल समस्तीपुर रेलवे पुलिस बल को भेजी गई। इसके बाद पिता को इस संदर्भ में जानकारी दी गई। तब जाकर पिता के जान में जान आयी। बाद में परिजनों को बच्ची को लेने के लिए हाजीपुर बाय रोड भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

60 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago