समस्तीपुर : समस्तीपुर में शादी की दूसरी सालगिरह मनाने की तैयारी एक युवक को भारी पड़ गया। पटोरी थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी रंजन सिंह को पुलिस ने 6 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रंजन सिंह बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने घर आया था। पार्टी के लिए बाइक से शराब लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान पटोरी पुलिस ने जांच अभियान में उसे घर के पास से ही पकड़ लिया।
पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। पटोरी थानाध्यक्ष के अनुसार, मामला थाना कांड संख्या 94/25 के तहत दर्ज किया गया है। होली के मौके पर बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग शराब तस्करों पर विशेष नजर रख रही है। शराबियों और शराब धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…