Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर 2 हिस्सों में बंटी मिली युवक की ला’श, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर जितवारपुर बिशनपुर और भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश 2 टुकड़ों में बंटी हुई थी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास की बताई गई है। हालांकि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना और रेलवे पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबह गांव के लोग रेलवे लाइन की ओर घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान लोगों ने रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शव देखा। गांव के लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

माना जा रहा है कि युवक की रात में किसी ट्रेन से कटकर मौत हुई है, हालांकि लोगों ने आशंका यह भी व्यक्त की है कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर लाश को ट्रैक पर रख दिया गया होगा। बाद में ट्रेन से ये कट गया होगा। मृतक के शरीर पर कपड़ा नहीं है। जिससे कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है।

इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की घटनास्थल रेलवे थाना के अधीन है या मुफस्सिल थाने के। इस मामले में सभी बिंदुओं को देखा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago