समस्तीपुर : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुगम आवागमन को लेकर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।निर्णय लिया गया है। जिसमें गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- समस्तीपुर स्पेशल 08 अप्रैल से 24 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 12:15 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5:10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 9:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09 अप्रैल से 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को समस्तीपुर से रात 11:20 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए तीसरे दिन 11:00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति- सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल 07 अप्रैल से 30 जून तक रानी कमलापति से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को शाम को 4:30 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 3:15 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 01664 सहरसा-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से शाम 6:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 12:10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए रात 9:10 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…