Samastipur

समस्तीपुर-पटोरी मार्ग पर ट्रक से कुचल कर दो युवक की मौ’त, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा : प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर करनैल पंचायत में समस्तीपुर- पटोरी मुख्य सड़क पर एक ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ दिया। इसमें एक एएसआई कृष्णा कुमार को हल्की चोटें भी आयी।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा मुख्य सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया गया। इधर ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक को छोड़ फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान स्थानीय वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या-6 बनवारीपुर गांव निवासी नथुनी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार एवं सूरज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवक घर से पटोरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाजितपुर करनैल दूध सेंटर के निकट पटोरी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। लोगों का आरोप था की ट्रक के ठीक पीछे-पीछे उत्पाद विभाग की पुलिस टीम जा रही थी जो घटना के बाद नहीं रूकी।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर दिया व जमकर बवाल काटते हुए स्थानीय थाने के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों द्वारा घटना के बाद फरार हो चुके चालक की गिरफ्तारी एवं परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही थी। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त करा शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। इस संबंध बीडीओ अरुण कुमार निराला ने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र आने के बाद मुख्यमंत्री पारिवारिक सुरक्षा राशि दी जाएगी।

इधर हलई पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं ट्रक मालिक की पहचान एवं चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। घटना के संबंध थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग की पुलिस टीम के नहीं रूकने को लेकर स्थानीय हलई थाने की पुलिस को लोगों के हल्के आक्रोश का सामना करना पड़ा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सड़क जाम करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनपर भी कारवाई की जाएगी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago