Samastipur

समस्तीपुर में तीन जिलों के पैक्स अध्यक्षों का हुआ प्रशिक्षण, योजनाओं से कराया अवगत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दरभंगा के संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, दरभंगा प्रमंडल विकास कुमार बरियार ने दरभंगा प्रमंडल के जिलों के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों से कहा, कि वे वैधानिक कर्तव्यों व दायित्वों का सही से निर्वहन करे। उनसे कहा कि वे आज की कार्यशाला में सारी चीजों को अच्छी तरह समझने- बुझने के बाद उन्हें मिली किताब को भी पढ़ें। पढ़ने की आदत डालें।

समझने में जहां दिक्कत आए उसे अपने संबधित अधिकारी से पूछिए कि ये क्या है। पूछने की आदत डालिए। इससे उनको अपनी संस्था को बेहतर तरीक़े से चलाने में बड़ी मदद मिलेगी। दरभंगा प्रमंडल में इसकी बहुत आवश्यकता है। कहा कि उन नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष जो कई बार से पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतते आ रहे हैं, उन्हें भी संबधित किताब को पढ़ने व समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, कि वे यह जान लें, कि पैक्स का जो स्वरूप व अवधारणा 20 साल पहले की थी, वो अब नहीं रही। इसलिए वे थोड़ा अग्रसर होइए अपनी संस्था के बेहतरी के प्रति। पैक्स एक निबंधित संस्था है, जो अन्य संस्थाओं से भिन्न हैं। वे बुधवार को शहर के जननायक कर्पूरी सभागार में दरभंगा प्रमंडल स्तरीय नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों की आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने पैक्स अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों को विभागीय अधिनियम नियमावली व उपवंधियों का गहन अध्ययन करने की सलाह दी। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर गोदाम निर्माण तथा अन्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने पर बल दिया। स्वागत भाषण समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया।

पैक्स के कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया के संबंध में दरभंगा के सिस्टम इन्टीग्रेटर अभिनव श्रीवास्तव द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि अनेक पैक्स ई पैक्स घोषित हो चुके हैं तथा उनमें प्रतिदिन डे इंड किया जाना है। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में पैक्स को डिपोजिट मोबिलाईजेशन एजेण्ट के रूप में विकसित करने के संबंध में समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक के प्रबंध निदेशक बाबू राजा ने जानकारी दी।

जमा-निकासी एवं ऋण की सुविधा भी सहकारी बैंक के डीएमए के रूप में पैक्स द्वारा दिया जा सकता है। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंध निदेशक बाबू राजा ने किया। दरभंगा प्रमंडल स्तरीय अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य का पैक्सों में व्यवसायिक विविधीकरण एवं बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago