Samastipur

समस्तीपुर: मात्र 18 धुर जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट में एक दर्जन से अधिक घायल, दोनों पक्षों से 4 गिरफ्तार 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगूनियां सूर्यकंठ वार्ड संख्या-45 में मात्र 18 धुर जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह विवाद 3 साल पुराना बताया गया है। एक पक्ष के हजारी साह ने कहा कि जमीन मेरे नाम से है और मैं इसी पर खेती करता हूं।

वर्ष 2022 में मेरी मां के निधन के बाद गांव के नंदन शर्मा ने जमीन नहीं जोतने की धमकी देनी शुरू कर दी। कई बार पंचायत की बैठक हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इस बीच बुधवार की सुबह नंदन शर्मा के पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष से हजारी साह, राजन कुमार साह, मिठू साह और मुखिया देवी सहित 10 लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष के भी 3 लोग घायल हैं, लेकिन वे विवाद का कारण नहीं बता रहे हैं। घायल रमेश कुमार साह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डायल-112 को कई बार फोन किया गया, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। अगर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो यह घटना नहीं होती।

इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। सभी घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों पक्षों से दो-दो आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

38 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

44 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

52 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

1 घंटा ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago