समस्तीपुर : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के दौरान समाहरणालय और सदर अनुमंडल कार्यालय की दीवार पर किसी व्यक्ति या समूह के द्वारा कांग्रेस के छात्र विंग एनएसयूआई का निशान बना देने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह प्राथमिकी सदर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के उल्लंघन के तहत करायी है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार, 23 मार्च की सुबह इसकी जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारियों के द्वारा इसकी जांच की गई और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। चूंकि सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति कोई भी निशान अंकित करना कानून का उल्लंघन है, इसे लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…
समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…