Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल में पढ़ाने के दौरान शिक्षक के सर में दर्द की शिकायत, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय हजपुरवा में कार्यरत बीपीएससी शिक्षक चंदन कुमार का अकास्मिक निधन समस्तीपुर में इलाज के दौरान हो गया। शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों में शोक व्याप्त हो गया। शिक्षक के निधन पर विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य तारकेश कुमार के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया।

मौके पर रिशु कुमार, शंभू शरण शर्मा, राम बाबू कुमार, अभिषेक कुमार, गोपाल कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को भी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित थे। उसी क्रम में सर में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद विद्यालय से डेरा जाने के बाद तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago