Samastipur

समस्तीपुर जूट मिल में काम करने के दौरान मशीन में मजदूर की उंगली फंसकर कटी, साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित विंसम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड रामेश्वर जूट मिल, मुक्तापुर में काम करने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जख्मी मजदूर की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के हाजपुरवा निवासी घनश्याम राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह सूत लपेटने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और उसकी उंगली कट गई। साथी मजदूरों की मदद से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मिल में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने नाराजगी जताई और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इधर मजदुर मनोज ठाकुर ने बताया कि मिल में मशीनें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जिसकी वजह से हादसे लगातार हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होली से पहले भी मजदूर सुरेश दास इसी तरह की दुर्घटना का शिकार हो चुका है। एक समय इस मिल में 5000 मजदूर काम करते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 2000 रह गई है। मशीनों का मेंटेनेंस सही समय पर नहीं हो पाता, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। 2022 में भी मजदूरों ने जर्जर मशीनों को लेकर हड़ताल की थी और उत्पादन ठप कर दिया था।

मिल प्रबंधक ने क्या कुछ कहा :

मिल प्रबंधक दिनेश गोराल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मजदूर की चोट गंभीर थी, लेकिन उसका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर संतोष झा ने बताया कि मजदूर की उंगली कट चुकी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

4 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

11 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

15 घंटे ago