समस्तीपुर/हलई : होली के दौरान बंदूक दिखाकर युवक द्वारा मुर्गा दुकानदार से मीट मांगने पर गुस्साए दुकानदार और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक से बंदूक छीन कर रस्सी से बांध उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरपुरा गांव की हैं। जहां होली के दिन शुक्रवार को एक बदमाश बंदूक लेकर मुर्गा दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से मुर्गा का मीट मांगने लगा।
मुर्गा नहीं देने पर गोली मार देने की बात कही। जिसका दुकानदार ने विरोध किया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाश को पकड़कर बंधक बना लिया। हालांकि, बदमाश ने जल्द ही अपने अन्य साथियों को बुलाया और वे बंधक से छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से एक हथियार और गोली बरामद किया है।
इस पूरे मामले पर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी का बताना है की एक बदमाश शुक्रवार कै जोरपुरा सहनी टोल वार्ड संख्या-10 में स्थित मुर्गा दुकान पर नशे की हालत में बंदूक दिखाकर मुर्गा मांग रहा था। जिसके बाद दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भाग चुका था। हालांकि वहां से एक देशी पिस्तौल और एक गोली पुलिस ने बरामद कर लिया है और मुर्गा दुकानदार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया है कि पुलिस द्वारा बदमाश युवक की पहचान भी कर ली गयी है। जो जोरपुरा वार्ड संख्या-8 निवासी मुकेश चौधरी के रूप में की गई है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…