Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर सड़क हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान पटना में हुई मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव निवासी शंभू प्रसाद देव के पुत्र सुधाकर प्रसाद देव (28 वर्ष) की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह पटना में मौत हो गई। मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवार सहित गांव मे शोक की लहर फैल गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बाद बाइक और ऑटो की टक्कर में ध्रुवगामा कॉलेज के समीप सुधाकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पूर्व पैक्स अध्यक्ष हरीश देव ने बताया शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में लाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

10 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

2 दिन ago