समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- प्रखण्ड क्षेत्र के डैनी पगड़ा स्थित सेलिब्रेशन रिसोर्ट परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिम्मी टीवी के द्वारा राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संत स्टीफेंस स्कूल की प्राचार्य डॉ. सुजाता जगदीश, कृषि विज्ञान केंद्र, लादा की निदेशक डॉ. सुनीता कुशवाहा, जिला पार्षद सुनीता शर्मा, हेमलता कुमारी, रीना राय, डॉ. अनामिका देवी, डॉ. मीरा कुमार, श्वेता भारती, अंकिता सोनी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का परचम लहराने वाली 101 मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत रणजीत रजक एवं रश्मि कुमारी के द्वारा मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, माला एवं चादर ओढ़ा कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका सुप्रिया पंडित, उर्वशी, निधि सुनिधि, सुप्रिया, डांसोहलिक ग्रुप के अनिका टुटेजा ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंच संचालन अक्षय कुमार अक्ष एवं पूनम कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उत्सव जायसवाल एवं दीपक कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रणव कुमार, रत्नेश कुमार, सज्जन कुमार, शेखर सुमन, प्रकाश, लवली, अतुल, अनिकेत आदि ने अपना अभुतपूर्व योगदान दिया।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…