समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-122 के सरदारगंज चौक के पास काम पर जा रहे साइकिल सवार युवक को डंफर ने कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरपाती निवासी स्व. देवकी राय के पुत्र जितेंद्र राय (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है मृतक युवक अपने घर से प्लाई मिल में काम करने को लेकर जा रहा था। इसी दौरान डंपर ने साईकिल सवार को कुचल दिया।
इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गई जहां अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक को तीन बच्चे है। एक तीन साल का शक्ति कुमार, 5 साल का कृतिमान कुमार और दो साल की शिबू कुमारी है।
इधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के स्वजनों का और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…