Samastipur

साइबर बदमाशों ने खाते से उड़ाये 2 लाख 91 हजार रुपये, समस्तीपुर साइबर थाने में FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : साइबर बदमाशों ने धोखाधड़ी कर एक शख्स के खाते से 2 लाख 91 हजार 574 रुपये और 38 पैसे की ठगी कर ली। इसको लेकर पीड़ित विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के स्व. रामबालक गिरी के पुत्र आलोक कुमार गिरी ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह अपने बेटे के नामांकन के सिलसिले में राजस्थान के कोटा गए थे। उसी दौरान उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें 2025 के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और बाद में अपने कार्यस्थल दरभंगा लौट आए।

लेकिन कुछ समय बाद एक निजी बैंक का कर्मचारी उनके पास आया और आधार नंबर के आधार पर बायोमेट्रिक अंगूठे का निशान ले लिया। बिना उनकी पूरी सहमति या खाता खोले ही क्रेडिट कार्ड की सुविधा चालू कर दी गई। इसके बाद उनके फोन पर एक अन्य नंबर से कॉल आया और फिर उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में कुल 2 लाख 91 हजार 574 रुपये और 38 पैसे निकाल लिए गए। उन्हें जब मैसेज के माध्यम से निकासी और धोखाधड़ी का आभास हुआ तो साइबर थाने मामला दर्ज कराया। इधर साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

26 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

2 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

8 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

16 घंटे ago