Samastipur

चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत वार्ड संख्या-10 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गयी। चिकित्सा परामर्श के लिये सुबह से ही मरीजों का जमावड़ा लगना प्रांरम्भ हो गया था। कैंप में मरीजों का पंजीकरण किया गया। तदोउपरांत सभी मरीजों की जांच की गयी। मौके पर तेज नारायण चौधरी, अमर पासवान, अमरनाथ चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। इसी मकसद को मुख्य रखते फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने के कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

33 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago